संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। कस्बा निवासी एक युवक व उसके भाई के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली परिसर में घुसकर दबंगों से अपनी व अपने भाई की जान बचाई। घटना रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित ने दबंगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर प्रस्तुत कर कार्यवाही की मांग की है।
गौरतलब हैं कि अजीम निवासी मोहल्ला किला मंगलौर ने रुड़की कोतवाली गंगनहर को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को पीड़ित अजीम ने द्वारा दी गई तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को वह स्कूटी से अपने भाई को जो बीमार है दवाई दिलवाने किसी निजी डॉक्टर के पास जा रहा था। जैसी ही अजीम अपनी स्कूटी से मिलिट्री चौक गोल चौराहे पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे मंगलौर क्षेत्र के एक गांव के दर्जनों दबंगों ने उस पर वह उसके भाई पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अजीम घबरा गया और भागने लगा,पीड़ित दबंगों से भागते भागते रुड़की गंगनहर कोतवाली में घुस गया ओर अपनी जान बचाई। पीड़ित अजीम ने बताया है कि उसके साथ कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासियों के साथ मामूली कहा सुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर यह लोग पीड़ित से रंजिश रख रहे है।पीड़ित अज़ीम ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर प्रस्तुत कर दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया है कि मामले उनके संज्ञान में आया है। पुलिस आरोपियों को चिन्हित कर रही है जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही की जाएगी।
