ByShamshul

Feb 12, 2026

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

 

मंगलौर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ाजट में हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ घेराबंदी और तेज कर दी है। गुरुवार को पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर फरार मुख्य अभियुक्त हिमांशु उर्फ मौला के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की (धारा 84 की मुनादी की और अंतिम चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। नहीं आरोपी के घर पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

बीती 3 फरवरी की शाम को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजट में दबंगों के बीच हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल के कड़े निर्देश पर कार्रवाई शुरू की। इस मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन हिमांशु उर्फ मौला और कुछ अन्य साथी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।

 

 

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहां की”क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले और कानून को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों के पास सरेंडर करने का यह आखिरी मौका है, अन्यथा उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें छापे

मारी कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *