संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर/रूड़की। रविवार देर रात रुड़की कोतवाली पुलिस की हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लग गई। बताया गया है बदमाश कुकर्म के मामले में वांछित चल रहा था। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश सालियर पनियाला रोड पर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम देते हुए बुलेट पर सवार कुकर्मी बदमाश को चारों और से घेर लिया ओर अपने आपको सरेंडर करने को कहां। लेकिन बदमाश ने अचानक पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी कई राउंड फायर किए। बताया गया है कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने रुड़की के सरकारी अस्पताल ने भर्ती कराया है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस आधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा व बाइक बरामद की है। 
गौरतलब है कि बदमाश ओवेश पुत्र फुरकान निवासी पुरानी तहसील रुड़की गंगनहर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर है। ओवेश ने एक किशोर के साथ गन प्वाइंट पर कुकर्म किया था। कुकर्मी के विरुद्ध पीड़ित ने तहरीर प्रस्तुत की थी जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था।एक हफ्ता पूर्व हिस्ट्रीशीटर बदमाश उवेश घिनौनी घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गया था। पुलिस घटना के बाद से ही कुकर्मी उवेश की शिद्दत से तलाश कर रही थी।
रविवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उवेश सालियर पनियाला मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही रुड़की कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। इस दौरान जब हिस्ट्रीशीटर उवेश बुलेट बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उवेश को रुकने का इशारा किया लेकिन उवेश नहीं रुका ओर पुलिस पर तमंचे जैसे किसी असलहे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी कुकर्मी हिस्ट्रीशीटर बदमाश उवेश पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किये। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्यवाही में उवेश के पैर गोली लग गई। गोली लगते ही उवेश मौके पर ही घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के साथ मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी हरिद्वार,एसपी देहात शेखर सुयाल व क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया है कि आरोपी उवेश एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। जिसके द्वारा एक सप्ताह पूर्व एक नाबालिग किशोर का अपहरण करते हुए उसके साथ गन प्वाइंट कुकर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित ने पुलिस से तहरीर देकर कुकर्मी उमेश के खिलाफ कार्यवाही की करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोक्सो सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस पूरी शिद्दत से हिस्ट्रीशीटर उवेश की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा करते हुए सरेंडर करने को कहां लेकिन बदमाश उवेश ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कप्तान ने रुड़की कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाते हुए शाबाशी दी है।
