संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

मंगलौर/खानपुर। बाढ़ग्रस्त इलाकों को दौरा कर रहे खानपुर विधायक दुर्घटना का शिकार हो गए। खानपुर विधायक कई दिन से लगातार हो रही बारिश से जलस्तर पढ़ने के कारण कई गांव में जनजीवन अस्त व्यस्त होने के चलते गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान खानपुर विधायक का ट्रैक्टर सड़क के समीप खाई में गिरने से बाल बाल बच गया। ट्रैक्टर खाई में पलटने से विधायक खानपुर के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

गौरतलब है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार भारी बारिश से बढ़े जलस्तर के चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अपने समर्थकों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान विधायक खानपुर उमेश कुमार ट्रैक्टर से जैसे ही चंदपुरी खुर्द गांव के रास्तों पर पहुंचे तो अचानक उनके ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया ओर ट्रैक्टर का पहिया सड़क से नीचे खाई की ओर उतर गया। ट्रैक्टर खुद विधायक उमेश कुमार चला रहे थे। विधायक उमेश कुमार अगर ट्रैक्टर को कंट्रोल न करते तो ट्रैक्टर खाई की ओर चला जाता जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान विधायक के साथ उनके समर्थक भी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर उनके साथ मौके पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *