संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर/हरिद्वार। उत्तर प्रदेश से मुर्गे मुर्गियां पक्षियों में बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी को लेकर विशेष सतर्कता अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार पुलिस ने जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जिले में मुर्गियों में फैलनी वाली बीमारी बर्ड फ्लू वायरस को लेकर जनता को सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के पोल्ट्री फार्म से परिवहन कर वाहनों में आने वाली मुर्गियों मुर्गों अंडे पर एक हफ्ते की रोक लगा दी है। मुर्गियों अंडे से लदी पोल्ट्री फार्म के वाहन पर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में मुर्गा मुर्गी पक्षियों में बर्ड फ्लू वायरस के मामले सामने आने बाद जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश व अन्य स्थानों से आने वाले पोल्ट्री फार्म के परिवहन कर आने वाहनों पर उत्तराखंड सीमा में प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह रोक पूरे सप्ताह सभी मुर्गा मुगियों अंडा को लाने वाले वाहनों पर रहेगी। यह आदेश दूसरे प्रदेशों से आने वाले अंडे के वाहनों पर भी रहेंगे।उत्तर प्रदेश के बिलासपुर क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म में मुर्गा मुर्गियों जैसे पक्षियों में घातक संक्रामक बीमारी बर्ड फ्लू वायरस फैल गया है। जिसको लेकर हरिद्वार जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से पुलिस को प्रदेश की सीमा में मुर्गा,मुर्गियों,अंडे से लदे वाहनों के प्रवेश को रोकने के आदेश जारी किए है। पुलिस ने आदेश के बाद तमाम उत्तर प्रदेश से लगने वाली उत्तराखंड मंडावर,नारसन,काली नदी चौकी व अन्य सभी सीमाओं पर पोल्ट्री फार्म से आने वाले मुर्गा मुर्गियों अंडे के वाहनों के प्रवेश पर चौकसी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के देखते हुए ऐसे किसी भी वाहन को प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यह आदेश लोगों के स्वास्थ्य संबंधित चिंता के चलते हुए लिया हैं।
जिलाधिकारी हरिद्वार वह एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने जिले की जनता से मुर्गा मुर्गी के मीट खाने पर सावधानी बरतने की अपील की है। एस पी देहात शेखर सुयाल ने बताया है कि पुलिस जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश बर्ड फ्लू जैसी संक्रमित बीमारी को लेकर आदेश प्राप्त हुए है। जिसको लेकर जिले की सभी सीमाएं पोल्ट्री फार्म से आने वाले मुर्गा मुर्गी अंडे लाने वाले वाहनों के प्रवेश पर एक सप्ताह तक रोक रहेगी। अगर कोई इस तरह का वाहन प्रदेश की सीमा प्रवेश करता है तो पुलिस ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगी।

