संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

मंगलौर। कोतवाली परिसर में भाई बहन के संबंधों को मजबूत बनाने वाले पर्व रक्षाबंधन पर पुलिस अधिकारीगणों व पुलिस बल के जवानों को विद्यालय की कन्याओं द्वारा राखी बांधी गई।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भाई बहनों के रिश्तों को मज़बूत बनाने वाले त्यौहार रक्षाबंधन पर आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की कन्याओं ने मंगलौर कोतवाली परिसर में पहुंचकर सभी पुलिस अधिकारीगणों व कोतवाली में तैनात पुलिस बल के जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाईया भी खिलाई और बधाई दी।इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं भी मौजूद रही। वैसे तो रक्षाबंधन का त्यौहार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस दौरान एसएसआई रफत अली,नरेंद्र सिंह राठी व अन्य को कन्याओं द्वारा मिठाई खिलाने साथ ही राखी बांधी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *