संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

मंगलौर। सोमवार देर शाम मिल्क डेयरी पर कार्य करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है । मृतक के परिजनों ने डेयरी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने दुकान पर पहुंच खूब हंगामा किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं हैं।


गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुर जट निवासी ललित कुमार हाल निवासी नजरपुरा मंगलौर। मृतक ललित कस्बे में स्थित एक दूध की डेयरी पर नौकरी करता था,बताया गया है कि सोमवार की देर शाम भी वह डेयरी पर ही काम कर रहा था इस दौरान ललित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर लोगों की भिड़े इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डेयरी स्वामी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझ बुझाकर कर शांत कराया। पुलिस ने मृतक ललित का शव कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है। पुलिस वह घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये है। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन कस्बा चौकी पर एकत्र हो गए। मंगलौर चौकी पर हंगामा कर रहे परिजनों को मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बड़ी मुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। मंगलौर क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहां है पुलिस मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच हेतु पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *