Oplus_131072

संवाददाता

शमसुल कुरैशी

मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमराड़ी में मंगलोर पुलिस वह उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल मंडल की टीम द्वारा प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर बेचने वालो के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक निर्माणाधीन मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस वह एक बाइक सहित पशु काटने वाले उपकरणों को बरामद किया है। प्रतिबंधित पशुओं को काट रहे सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से फरार दो नामजद वह एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल मंडल पुलिस टीम वह मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुमराडी में प्रतिबंधित पशु को काट रहे तीन लोगों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही की है। पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान पर छापा मारकर लगभग दो कुंतल दस किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मुखबिर ने पुलिस को सोचना दी थी के मेहरबान,इकराम उर्फ लालू पुत्रगण बब्बन एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान में प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर रहे है। तथा मांस को कांट छांट कर बेचने की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दबिश दी तो तीनों अभियुक्त पुलिस को चकमा देते हुए घरों की छतों पर से फरार हो गए। पुलिस मौके से एक अदद स्प्लेंडर बाइक चार प्रतिबंधित पशु के खुर,खाल,के टुकड़े,एक कुल्हाड़ी,छुरी,लकड़ी का गुटका,एक इलेक्ट्रोनिक तराजू 517ग्राम पैकिंग पॉलिथीन वह एक मोबाइल बरामद किया है। गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल मंडल पुलिस टीम के प्रभारी शरद जठूरी का कहना है की हमारी टीम लगातार क्षेत्र में प्रबंधित पशुओं को काटकर बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। तथा इसी क्रम में गुरुवार की देर रात मंगलौर पुलिस वह उनकी टीम द्वारा प्रतिबंधित पशु काट रहे तीन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। उन्होंने बताया है की एक अज्ञात फरार व्यक्ति वह दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा मांस को गहरा गड्ढा खुदवाकर दबवाया गया है।
**मौके से फरार अभियुक्तगण**
1- मेहरबान पुत्र बब्बन
2-इकराम उर्फ लालू पुत्र बब्बन
दोनों निवासीगण ग्राम कुमराडी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
3-01 अन्य अभियुक्त (नाम-पता अज्ञात)
*बरामदगी*
1-210 किलो गौमांस मय 04 अदद गौवंशीय पशु खुर मय गौवंशीय पशु खाल के टुकड़े।
2-01 अदद दुपहिया वाहन मोटरसाइकिल हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर
3-01 अदद कुल्हाड़ी
4-01 अदद छुरी
5-01 अदद लकड़ी का गुटका
6-01 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
7-517 ग्राम पैकिंग पॉलीथिन
6-02 अदद कीपैड मोबाइल फोन

***गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र टीम का विवरण***
1:-उ0नि0 शरद सिंह
2:-हे0का0 सुनील सैनी
3-का0 राजेंद्र रावत
4-का0 दीवान सिंह
5-का0 प्रवीण सैनी
6-का0 बृजकिशोर
7-म0का0 लखमीरी

***कोतवाली मंगलौर पुलिस
टीम का विवरण***
1-उप निरीक्षक मनोज कठैत
2-कांस्टेबल सुशील
3-कांस्टेबल शौकत अली
4-कांस्टेबल अरविंद
5-कांस्टेबल सिकन्दर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें