संवाददाता
शमसुल कुरैशी
महिला से प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला द्वारा कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीपुरम निवासी संजीता देवी द्वारा पुलिस को बताया गया है कि उसके द्वारा वसुंधरा एनक्लेव दिल्ली रोड निवासी से 44 लाख से अधिक मूल्य का प्लांट खरीदा गया था। पीड़ित महिला द्वारा बताया गया है कि उन्होंने तीन लोगों को चेक के माध्यम से बारह लाख की धनराशि तथा शेष राशि 32 लाख 18 हजार रुपए कैश दिए थे। इस दौरान 27 दिसंबर 2022 को आरोपी राजकुमार द्वारा उसके हक में रुड़की रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा कर दिया था। पीड़ित महिला ने बताया है कि जब मैं अपने प्लॉट की बाउंड्री वॉल करने के लिए मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोग आ गए और बाउंड्री वॉल के निर्माण का विरोध करने लगे और कहने लगे यह प्लॉट उनका है हम इस पर आपको कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। मामले को लेकर पीड़ित महिला मंगलौर कोतवाली पहुंच तीन लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है की पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजकुमार निवासी अशोक नगर तथा राज अवतार सिंह परविंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

