Oplus_131072

संवाददाता

शमसुल कुरेशी

मंगलौर/भगवानपुर। बारातियों को बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। दुल्हन पक्ष द्वारा दूल्हा पक्ष को दहेज में जमीन मांगने पर बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले को शांत कराया गया तथा दुल्हन पक्ष को 20 लाख रुपए शादी में खर्च हुए देने पर बारातियों को छोड़ा गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलौर क्षेत्र के रहने वाले युवक की बारात भगवानपुर थाना क्षेत्र में गई थी। गुरुवार 25 अप्रैल को दूल्हा पक्ष बारात लेकर दुल्हन के यहां पहुंचा गया। दूल्हे को लड़की वालों की तरफ से गिफ्ट के तौर पर खूब दान दहेज का सारा सामान दिया गया था,तथा दूल्हे को उसकी पसंद की कार खरीदने के लिए करीब दस लाख रुपए शादी से पहले ही दे दिए गए थे। उन्ही रुपयों से दूल्हे राजा ने स्विफ्ट कार खरीदी थी।
बताया जा रहा है कि दूल्हे को दहेज में मिला कुछ सामान पसंद नहीं आया था, जिस पर दुल्हन के परिजनों ने वह सामान बदलकर दूसरा भेज दिया। इतना सब कुछ मिलने के बाद भी दूल्हा पक्ष का लालचीपन कम नहीं हुआ और उसके परिजनों की डिमांड कम नहीं हो रही थी. बताया जा रहा है कि गुरुवार 25 अप्रैल को निकाह पढ़ने से पहले दूल्हे ने दहेज में 15 बीघा जमीन की और डिमांड कर दी, जिस पर दुल्हन के परिवार के लोगों को गुस्सा आ गया. बता दें कि दुल्हन के माता-पिता नहीं है. उसके ताऊ और ताई ने शादी का पूरा खर्च उठाया है.

दूल्हे की इस मांग पर लड़की वालों को भी गुस्सा आ गया और इस बात का विरोध करते हुए जमीन देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वहीं दुल्हन पक्ष वालों ने भी निकाह करने से इंकार कर दिया।

इसी दौरान दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे के पिता को बंधक बना कमरे में बंद कर दिया। गुस्साए लड़की पक्ष के द्वारा बारातियों को भी बंधक बना लिया। किसी की द्वारा मामले की सूचना पुलिस दे दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। गांव के प्रतिष्ठित लोगों के साथ मिलकर बीच का रास्ता निकाला। इसके बाद लड़की वालों ने शादी के खर्च हुए रुपयों की मांग लड़के वालों के आगे रखी.आखिर में 20 लाख रुपए में मामला तय हुआ. अंत में बिना दुल्हन के ही दूल्हे राजा बारात के साथ बैरंग लौट गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें