संवाददाता

शमसुल कुरैशी

हरिद्वार।हरिद्वार रोशनाबाद में जिला गंगा संरक्षण समिति की47वी बैठक में गंगा की स्वच्छता को लेकर कई मुद्दे उठाए गए। हरिद्वार जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला गंगा संरक्षण समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़ द्वारा गंगा स्वच्छता को लेकर उठाए गए मुद्दों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना और ज्वालापुर कस्साबान नाले पर हो रहे अवैध कटान करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जानवरों का अवैध कटान करने वालों पर कम से कम 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाय जाने के निर्देश दिए है।

गौरतलब हैं कीअवैध पशु कटान को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अब अगर जिले में कही पर भी अवैध पशु कटान करते हुए कोई पाया जाता है तो उस पर 50000 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा साथ कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। सरकार द्वारा जनपद हरिद्वार को मांसविहीन घोषित किया हुआ है। इसलिए जिले में कोई भी मांस काटे जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया हुआ। माननीय नैनीताल हाईकोर्ट के एक आदेश के अनुसार भी मुर्गा, बकरा, भैंस,सुवर की सैलोटरिंग को दुकानों,घरों वह खुले में कटान को अवैध बताते हुए रोक लगा थी। जिले में किसी भी पशु को कटे के लिए स्लॉटर हाउस नहीं है। क्योंकि सभी प्रकार के मांस मटन चिकन को पहले भी नैनीताल हाईकोर्ट ने बिना स्लॉटर हाऊस के कटे जाने पर प्रतिबंध लगाया था। जिले में एक मात्र निर्माणधीन स्लॉटर हाउस मंगलौर में है। मंगलौर स्लॉटर हाउस का मामला अभी भी माननीय नैनीताल हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मंगलौर स्लॉटर हाउस को उत्तराखंड सरकार द्वारा सील कर दिया गया था। आयोजित बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *