संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर।
मंगलौर/रूड़की। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस की देर रात बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। कोतवाली पुलिस रूड़की कलियर मार्ग पर अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाइल छीनने के प्रयास की सूचना पर चेकिंग अभियान चला रही थी। जैसे कलियर की ओर से बिना नंबर बाइक दिखाई दी तो पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा लेकिन पीछे बैठे बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस भी कई राउंड फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग तथा दूसरा अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश को गिरफ्तार करने हेतु कांबिंग की लेकिन बदमाश फरार होने कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में जनपद की पुलिस लगातार बदमाशों पर प्रहार कर रही है। जब से एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने हरिद्वार जनपद की कप्तानी संभाली है तब से लगातार जिले की पुलिस ने बड़े बड़े बदमाशों वह गैंग नेटवर्क को नेस्तनाबूद किया है। साथ ही किसी भी छोटे बड़े अपराधी को भी जनपद की पुलिस सर उठाने का मौका नहीं दे रही है। देर रात रूड़की सिविल लाइन पुलिस की चेन स्नेचिंग करके भागे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस रूड़की कलियर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उस दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी पीर बाबा कॉलोनी में महिला की सोने की गले की चेन लूटने वाले दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से कलियर रुड़की मार्ग पर आ रहे है। इस दौरान दोनों बदमाश पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया,लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पहले तो पुलिस ने आरोपी बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन बदमाश पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कार्य रहे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई,तथा दूसरा बदमाश अंधेरा का मौका उठाकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी बदमाश की तलाश में कांबिंग भी की लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। रूड़की पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल ने बताया है
की दिन पूर्व पीरबाबा कॉलोनी निवासी एक महिला साथ चेन स्नेचिंग की घटना घटित हुई थी। जिसमें पुलिस को पता चला कि चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश रुड़की कलियर मार्ग नहर पटरी से आ रहे है। जैसे ही पुलिस रुकने का इशारा किया तो लेकिन वह नहीं रुके और पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया है कि पुलिस ने पहले बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहां लेकिन वह नहीं माने तो पुलिस ने भी आत्मरक्षा में बदमाशों पर कई राउंड फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान बादल निवासी चोँधाहेड़ी थाना देवबंद,सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया,तथा दूसरा बदमाश रितिक मौके सेफरार हो गया। आरोपी बदमाश को अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया है,तथा दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है,पुलिस जल्द ही उसको भी गिरफ़्तार कर लेगी।
