संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। कोतवाली पुलिस को ऑपरेशन कालनेमी के तहत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लगभग अठारह बहुरूपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कई टीमों का गठन किया हुआ है। बताया गया है साधुओं के भेष में यह बहरूपिए लगातार राहगीरों व अन्य लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते रहते है। इस दौरान यह बहरूपिए कई लोगों के साथ अभद्रता करते व अपना शिकार बना लेते है। पुलिस आगे भी ऐसे बहरूपिए साधु के भेष वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करती रहेगी। हरिद्वार पुलिस ने आपरेशन कालनेमी के अंतर्गत अभी तक लगभग दो बांग्लादेशियों सहित एक सौ छब्बीस लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार साधु की वेशभूषा में घूमने वाले बहुरूपियों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत एक अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में मंगलवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस ने लगभग अट्ठारह साधुओं व अन्य वेशभूषा में घूम रहे संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। यह बहरूपिए लगातार आने जाने वाले राहगीरों को रोकते हुए फंसाने का प्रयास कर रहे थे। यह आने जाने वाले राहगीरों से अभद्रता के साथ साथ पैसे की भी मांग कर रहे थे। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत पहले भी कई बहरूपिया को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर चुकी है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार का कहने है कि मंगलौर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश वह नेतृत्व में लगातार ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत इन साधु के वेषभूषा में घूमने वाले बहुरूपियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला रही है। इस संबंध में पुलिस ने कई टीमों का गठन किया हुआ है। उन्होंने बताया है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस ने इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को लगभग अठारह बहुरुपियों गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया है हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत अभी तक की गई कार्रवाई में लगभग एक सौ छब्बीस साधु के भेष में घूमने वाले बहरूपिए के विरुद्ध कार्यवाही की है। इन लोगों में पुलिस ने दो बांग्लादेशियों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार साधुओं की वेशभूषा में घूमने वाले संदिध्ग लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चल रही है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

***********************************

 

1- मनोज पुत्र टेकबहादुर निवासी नेपाल गंज नेपाल
2-सुनील कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी रेलवे स्टेश्न रुडकी हरिद्वार
3-मौ0 साहिद पुत्र अब्दुल करीब निवासी कलियर
4-मौ0 आजाद पुत्र अब्बास निवासी बेडपुर कलियर
5- अनिल पुत्र पाडूरंग निवासी महाराष्ट्रा
6- शिवचरण पुत्र धर्मपाल निवासी बागपत
7-साविर अली पुत्र रज्जाक निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश
8-वासपति पुत्र कोबाई निवासी मध्य प्रदेश
9-कल्लू पुत्र बनलाल निवसी राजस्थान
10- तस्लीम पुत्र भोलू निवासी मुरादाबाद
11- टेलनाथ पुत्र अदम निवासी गोरखपुर
12-मौ0 खान पुत्र बीर शाह निवासी शहाजहा पुर
13- राजकुमार पुत्र पारस निवासी अमरोहा
14- राहुल पुत्र जगदीश निवासी अमरोहा—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *