संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। सोमवार को ब्लॉक नारसन व रुड़की के राशन डीलर यूनियन के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात की है। दोनों ब्लॉक के राशन डीलरों द्वारा राशन वितरण में हो रही समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी को सौंपा हैं। राशन डीलरों ने दाल के मूल्य बाजार से ज्यादा होने पर भी उपजिलाधिकारी को अवगत कराने के साथ ही एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को दिया है।
राशनकार्ड धारक दाल का मूल्य अधिक होने के कारण राशन डीलर से डाल लेने से कतरा रहे है। जिस कारण राशन डीलरो को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सोमवार को मंगलौर के ब्लॉक नारसन,रुड़की ब्लॉक के राशन डीलर यूनियन के लोगों ने उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह से मुलाकात की है। मुलाक़ात के दौरान दोनों ब्लॉक के राशन डीलरों द्वारा दाल के मूल्य को लेकर सरकार को उपजिलाधिकारी के द्वारा एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया है कि राशन कार्डधारकों को वितरण किए जाने वाली दाल का मूल्य बाजार में कम है। जबकि सरकार द्वारा 79 रुपए प्रति किलो ग्राम मूल्य सभी कार्डधारकों के लिए निर्धारित किया गया है?जबकि राशन डीलरो द्वारा बताया गया है कि सरकारी गल्ले की दुकान से वितरण होने वाली दाल का मूल्य बाजार से अधिक हैं। राशन डीलर यूनियन के सदस्यों ने सरकार को ज्ञापन देकर दाल का मूल्य कम करने की मांग की है,उनके द्वारा उनके साथ होने वाली कई समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को भी अवगत कराया है।
जैसे सरकार के आदेशों के बाद लगाई गई इ पोश मशीन व इ कांटे की वजह से राशन वितरण के दौरान लंबी लंबी कतारें लग जाती है,जिससे विक्रेताओं वह लाभार्थियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यूनियन ने पोश मशीनों वह कांटों को हटाने की मांग की है। बताते चले कि गेहूं,चावल चीनी के साथ साथ अब सरकार राशन कार्डधारकों को मुख्यमंत्री पोषित योजना के तहत अंकुरित मलका दाल भी उपलब्ध करा रही है?लेकिन दाल का मूल्य अधिक होने के कारण क्षेत्र के राशन डीलर दाल सरकारी गोदामों से उठाने में असमर्थता जता रहे है। ब्लॉक नारसन, ब्लॉक रूड़की के राशन डीलर एसोशिएशन ने सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पोषित योजना के अंतर्गत सभी राशन डीलरों को गोदामों से दाल उठाकर वितरण करने करने के आदेश दिए हुए हैं । इस सम्बन्ध में ब्लॉक नारसन राशन डीलर यूनियन अध्यक्ष रघुवीर सिंह का कहना है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के अंतर्गत मलका दाल राशन कार्डधारकों में वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इस सम्बन्ध में राशन डीलर यूनियन द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन सौंपा गया हैं। ज्ञापन में मलका दाल के सम्बन्ध में सरकार को अवगत कराया गया है कि ब्लॉक नारसन,रूड़की क्षेत्र में मलका दाल का सेवन कम ही किया जाता है। उन्होंने बताया है कि इस दाल को गोदाम से उठान के दौरान राशन डीलर विक्रेताओं को राशनकार्डो धारकों को वितरण के दौरान भारी परेशानी के सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि बाजार में दाल के दाम कम है जबकि दाल का सरकार ने मूल्य बाजार से अधिक रखा है। रुड़की यूनियन अध्यक्ष अनीस गौड़ का कहना है कि पोषित दाल का मूल्य उत्तराखंड सरकार ने 79 रुपए का निर्धारित किया है,जबकि मलका दाल का मूल्य बाजार में 60 से 70 रुपए के बीच है। इसलिए इस दाल का वितरण राशन कार्डधारकों में कर पाना मुश्किल है।
इस दौरान रूड़की राशन यूनियन के अध्यक्ष अनीस गौड,ब्लॉक नारसन राशन डीलर यूनियन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, सुनील शर्मा, राशिद मालिक, अशफ़ाक,शोभित व कई राशन डीलर मौजूद रहे है।
