संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण उत्तरकाशी का मैन बाजार तबाह हो गया। सूत्रों के अनुसार बादल फटने से आयी बाढ़ के कारण कई लोगों के हताहत होने व कुछ मौत होने की भी खबरें आ रही है।डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। इस आपदा में उत्तरकाशी के कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। बचाव कार्य के लिए आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।
