संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दबंगों द्वारा घर में घुसकर नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी नाबालिग को अपहरण कर अपने घर ले गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर प्रस्तुत की है। पुलिस पीड़ित नाबालिग पुत्री के पिता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर
जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूढ़पुर जट निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण कर बंधक बनाकर अपने घर में रखने की तहरीर मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दो अगस्त को वह ओर उसकी पत्नी व बेटे के साथ किसी काम से घर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक सुमित,सौरभ और शुभम घर में घुस गए। आरोप है कि पहले तो आरोपितो ने घर पर अकेली पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ अभद्रता की फिर उसका अपहरण कर तीनों आरोपी अपने घर ले गए। जहां नाबालिग को सारी रात बंधक बना के रखा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया है पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों सुमित सौरभ और शुभम के विरुद्ध अपहरण जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
