संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। कस्बे के कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता का बंद मकान में शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है । शव कई दिन से बंद घर के अन्दर पड़ा हुआ था। मृतिका की बहन अपनी बहन से मिलने पहुंची थी। बहन द्वार काफी देर दरवाजा खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला। मृतिका की बहन ने स्थानीय पड़ोसियों से दरवाजा खुलवाने हेतु को कहा । पड़ोसियों ने बताया कि मकान कई दिन से बंद पड़ा है ओर मकान के अंदर से दुर्गंध आ रही है। पड़ोसियों व मृतका कि बहन द्वारा दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बंद मकान का ताला तुड़वाकर अंदर गई तो हैरान रह गई। मकान के अंदर जाकर देखा तो एक महिला का शव बेहद दयनीय स्थिति में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाने की तैयारी कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस आलाधिकारीयो को प्रथम दृष्टया महिला को उसके पति द्वारा ही मौत के घाट उतारने का शक जता रहीं है। ख़बर लिखे जाने तक पुलिस को मामले की तहरीर प्रस्तुत नहीं की गई है।
गौरतलब है कि सात माह पूर्व हुई नवविवाहिता की शादी का अंत उसके ही पति द्वारा मौत के घाट उतारने पर हुआ है। मंगलौर के मोहल्ला नबी कॉलोनी में एक लगभग तीस वर्षीय नवविवाहिता जेबा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जेबा की शादी कुछ माह पूर्व ही मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। तरन्नुम नामक युवती अपनी बहन से मिलने सोमवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर से मंगलौर पहुंची थी। लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर तरन्नुम को शक हुआ तो तरन्नुम ने अपनी बहन के पड़ोसियों से दरवाजा खुलवाने की गुहार लगाई। पड़ोसियों द्वारा तरन्नुम को बताया गया कि पिछले कई दिनों से मकान का दरवाजा नहीं खुला है,और मकान से भयंकर दुर्गंध आ रही है। तरन्नुम ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मकान का मैन गेट अन्दर से ही बंद है,तो पुलिस किसी तरह मकान की छत के गेट से अंदर पहुंची तो देखा कि जेबा का शव पड़ा हुआ। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया है कि पुलिस को उसकी बहन तरन्नुम ने बताया है कि उसकी बहन का विवाह कुछ माह पूर्व हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतका का पति समीर निवासी किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लिए जेबा को परेशान कर रहा था। तरन्नुम ने पुलिस को बताया है कि जेबा की हत्या उसके पति समीर द्वारा की गई है। हत्या की वारदात की सूचना पर पुलिस आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है। उन्होंने बताया की मृतिका की हत्या उसके पति द्वारा ही किए जाने की आशंका पुलिस जता रही है। उन्होंने कहां की घटनास्थल पर पुलिस के साथ साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है तथा पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाने की तैयारी कर रही हैं।
