संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

मंगलौर। रात्रि में उड़ने वाले ड्रोन की अफवाहों की एसएसपी हरिद्वार ने तस्वीर साफ़ की है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नदियों की मैपिंग के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहे है। उत्तर प्रदेश सरकार नदियों की मैपिंग हेतु नदियों के आसपास ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। हरिद्वार जिले में कुछ लोग अफ़वाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर लोगो में दहशत फैला रहे हैं। एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने भी अफवाह फैलाने वालो पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। मंगलौर क्षेत्र में ड्रोन की अफवाह फैलाकर दहशत व्याप्त करने वालो पर अब कोतवाली पुलिस सख्त कार्यवाही की तैयारी कर ली है।

गौरतलब हैं कि ड्रोन कैमरों द्वारा लोगों को भयभीत करने वाली अफवाह पर अब मंगलौर कोतवाली पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलौर पुलिस ऐसी अफवाह फैलाने वालो पर सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी। बताते चले कि हफ्ता भर से क्षेत्र में चोरों द्वारा ड्रोन कैमरों से क्षेत्र की रेकी कर घरों में चोरी करने की अफवाह फैल रही है। जिससे क्षेत्र की जनता में भय व्याप्त है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की जनता रात रात भर जाग कर पहरा दे रही है। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा कोतवाली थाने स्तर पर पुलिस को लोगों को जागरूप करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में माइक से अनाउंसमेंट कराकर जनता से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने ड्रोन कैमरों से चोरों द्वारा रेकी करने की बात को कोरी अफवाह बताया है और मामले की स्थिति को साफ किया है। उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार नदियों के समीप ड्रोन कैमरों से मैपिंग का कार्य करा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार नदियों के मैपिंग के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग कर रही है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार का कहना है कि पुलिस को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में लगातार भय फैलाकर लोगों के साथ मारपीट किये जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहां की झूठी अफवाह पर बेवजह लोगों से मारपीट करने वालों व ड्रोन उड़ाकर जनता में दहशत व्याप्त करने वालो पर पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने क्षेत्र के लोगो से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस कार्यवाही करेंगी।
अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की संवेदनशील गतिविधि देखता है तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूप 112 नम्बर डायल करें अन्यथा मंगलौर कोतवाली पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *