संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

मंगलौर/हरिद्वार। सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग की सीढ़ियों पर हुई भगदड़ की घटना में छः श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना में
मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए की धनराशि व घायलों को 50-50 हजार रुपए की धनराशि प्रदान करने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर विद्युत तार अचानक टूटकर गिरने से हुई भगदड़ में छः श्रद्धालुओं की मृत्यु पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए है। हरिद्वार में हुई इस दुखद घटना से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने भगदड़ में मृत्यु हुए छः श्रद्धालुओं के परिवारों को सहायता के तौर पर दो दो लाख रुपए की धन राशि देने व घायलों को 50-50 हजार रुपए की धनराशि देने की घोषणा की है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया है कि मनसा देवी मंदिर परिसर में हुई भगदड़ में पांच गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज हेतु ऋषिकेश के एम्स रेफर किया है। इसके अलावा तेईस अन्य घायल श्रद्धालुओं को इलाज हेतु जिले के सरकारी अस्पताल भर्ती कार्य है। जहां घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *