संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर/हरिद्वार। हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर भगदड़ मचने से तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी हरिद्वार ने भगदड़ में छः श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत की पुष्टि की। दिल दहला देने वाली इस घटना से चारों ओर हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि हरिद्वार के मां मनसा देवी मंदिर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार खचाखच भरे मंदिर परिसर के समीप ही विद्युत तार के टूटकर गिर जाने से हड़कंप मच गया। विद्युत तार में करंट होने के चलते श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। बताते चले कि हरिद्वार मनसा देवी मंदिर परिसर में शनिवार व रविवार को अवकाश रहने के चलते हमेशा भीड़ रहती है। मंदिर परिसर में जाने के लिए श्रद्धालु के लिए बहुत ही संकरा सीढ़ी मार्ग बना हुआ है। बताया गया है प्रसाद चढ़ाने के दौरान ऊपर से जा रहे एक विद्युत तार अचानक टूट के श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया। तार गिरने से मंदिर में प्रसाद चढ़ा रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर अचानक भगदड़ मचने से लगभग पैंतीस श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें महिलाएं व बच्चों भी शामिल है तथा इस दर्दनाक हादसे में छः श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायल श्रद्धालुओं को उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया है। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल भी मौके पर पहुंचे मामले के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया ही कि मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में छः श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और पैंतीस श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में गंभीर अति गंभीर घायल श्रद्धालुओं को उपचार हेतु हायर सेंटर भेजा गया है।
एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने यह भी बताया है राहत बचाव हेतु तीन टीम एनडीआरएफ की मौके पर पहुंच चुकी है।
