संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक गांव के समीप पेट्रोल पंप पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक फायरिंग कर कर रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मामला लगभग दस दिन पूर्व का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लगभग दस दिन पूर्व मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टिकौला कलां गांव के समीप एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक तमंचे या उसके ही जैसे किसी असलहे से फायरिंग कर रहा है। युवक की करतूत पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी कैमरों पर कैद हो गई। घटना का सीसी टीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर फायरिंग की घटना की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार का कहना है वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया है कि पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
