संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। नगर पालिका में सभासद व पूर्व पालिका अध्यक्ष के बीच हुए विवाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूर्व पालिका अध्यक्ष उनके पुत्रों व कई समर्थकों पर सभासद पति के साथ मारपीट,तमंचे से आतंकित कर कपड़े फाड़ने,गले में रस्सी डालकर जान से मारने की नियत से हमला करने व अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एडवोकेट मंगलौर नगर पालिका सभासद पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन दिन पूरी गहनता से जांच करने के बाद मामल दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने साथ ही जांच शुरू कर नामजद आरोपियों की धरपकड़ में लग गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर नगर पालिका सभासद पति एडवोकेट शफी पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला किला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोलह जुलाई को वह हरेला पर्व के दौरान नगर पालिका में गया था। इस दौरान शफी नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी के कक्ष में चले गए। आरोप है कि नवयुक्त पालिका अध्यक्ष के कक्ष पहुंचे तो कक्ष में मौजूद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम ने शफी को देखते ही मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच देने शुरू कर दी। सभासद पति शफी ने पुलिस को दी ही हुई तहरीर में बताया कि चौधरी इस्लाम व उनके पुत्रों आसिफ जिशान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा याकूब ठेकेदार द्वारा उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर आतंकित करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उसके साथ चौधरी इस्लाम के समर्थकों नय्यर,याकूब ठेकेदार,आजम अंसारी, वसीउज्जमा खान, मसीउज्जमा खान व अन्य द्वारा उसके पकड़कर गले में रस्सी डालकर हत्या करने का प्रयास किया है। एडवोकेट शफी ने बताया है कि उसके साथ नगर पालिका में चौधरी इस्लाम व उनके समर्थकों के द्वारा कई बार पहले भी मारपीट का प्रयास किया जा चुका है। उन्होंने बताया है कि मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों को नगर पालिका के भ्रष्टाचार की शिकायत करने की वजह से चौधरी इस्लाम रंजिश रखते आ रहे है। नगर पालिका सभासद पति एडवोकेट शफी ने पुलिस से अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार का कहना है कि एडवोकेट मोहम्मद शफी की तहरीर के आधार पर चौधरी इस्लाम,आसिफ ,जिशान,नय्यर,आजम अंसारी,वसीउज्जमा खान,मसीउज्जमा खान व अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया है कि पुलिस ने कई दिन गहन जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ कर सकती है
