संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

मंगलौर। गुरुवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पति के बीच नगर पालिका में विवाद हो गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका में कर्मचारी के पद पर तैनात उनके रिश्तेदार पर सभासद पति द्वारा गाली गलौज अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया साथ ही उनके समर्थकों द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने व सरकारी फाइल फाड़ने का भी आरोप लगाया है। वहीं सभासद पति द्वारा भी पूर्व पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। सभासद पति ने पूर्व पालिका अध्यक्ष पर हर समय नगर पालिका में बैठकर नगर पालिका के कार्यों में बाधा डालने व गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। साथ ही सभासद पति के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष व उनके समर्थकों के घर पर जाकर गाली गलौच व अभद्रता,मारपीट करने व पचास हजार रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में हुए मामले में पूर्व मंगलौर विधानसभा प्रत्याशी भी सभासद पति के पक्ष में नगर पालिका पहुंचे और पूर्व पालिका अध्यक्ष पर उनके समर्थित सभासद पति पर मारपीट करने नगर पालिका में गुंडा गर्दी जैसे अन्य कई आरोप लगाए। दोनों पक्षों द्वारा मंगलौर पुलिस को तहरीर प्रस्तुत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि नगर पालिका सभासद पति शफी एडवोकेट गुरुवार को मंगलौर नगर पालिका में अपने किसी कार्य हेतु पहुंचे थे। पूर्व सभासद व सभासद पति शफी का आरोप है नगर पालिका में पहले से मौजूद पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम व उनके समर्थकों द्वारा बिना किसी बात के उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे तथा उनके कपड़े फाड़ दिए ओर उनसे पचास हजार रुपए लूटने लिए। एडवोकेट शफी ने नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर चौधरी इस्लाम पर पालिका के कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है। नगर पालिका सभासद शफी एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि चौधरी इस्लाम व उनके पुत्र व समर्थकों ने पहले नगर पालिका में उनके साथ गाली गलौच व मारपीट की तथा उनके समर्थकों के घर पर भी जाकर गाली गलौज की है।
वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम ने भी सभासद पति शफी एडवोकेट पर आरोप लगाया है कि वह उनके रिश्तेदार व मंगलौर नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करने वाले के साथ आए दिन गाली गलौज अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहते है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी जब वह नगर पालिका में मौजूद थे तो शफी ने उनके रिश्तेदार के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया ओर उसके हाथ में मौजूद फाइलें फाड़ दी। चौधरी इस्लाम का आरोप है कि एडवोकेट शफी व उनके समर्थकों द्वारा नगर पालिका में उनके रिश्तेदार के साथ मारपीट की गई। चौधरी इस्लाम अपने समर्थकों के साथ मंगलौर रिपोर्टिंग चौकी पहुंचकर अपने रिश्तेदार के साथ हुई मारपीट की तहरीर पुलिस को दी है। घटना के बाद सभासद पति के पक्ष में पूर्व विधायक दिवंगत हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी भी अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम पर नगर पालिका में नगर अध्यक्ष की कुर्सी के बराबर में कुर्सी पर बैठकर प्रतिदिन अपने गुंडों के साथ गुंडा गर्दी करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहां की शफी पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है एक सफाई कर्मचारी जो सिर्फ सफाई कर्मचारियो के साथ कूड़ा उठाने वाला वाहन चलाता हो वो भला फाइलों के साथ क्या रहा था। उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी एडवोकेट शफी व अपने समर्थकों के साथ मंगलौर रिपोर्टिंग चौकी पहुंचे और मामले की तहरीर चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह को प्रस्तुत कर मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मामले के प्रार्थना पत्र आए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *