संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

मंगलौर/हरिद्वार। गृह क्लेश के चलते हरिद्वार जल लेने पहुंचे एक कांवड़िए ने चाकू से अपना गला रेत कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। कांवड़िए की इस हरकत से आसपास हड़कंप मच गया। गृह क्लेश के चलते मानसिक रूप से परेशान कांवड़िया कांवड़ यात्रा हेतु जल लेने हरियाणा से पहुंचा था। बताया गया है कि पत्नी से किसी बात पर झगड़ा होने से नाराज व्यक्ति ने यह भयानक आत्म हत्या जैसा कदम उठाया। मामले की सूचना आसपास स्थित कांवड़ियों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने उक्त व्यक्ति को बमुश्किल समझा बुझाकर 108 एंबुलेंस सेवा कि मदद से इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया।
गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मेले में आए एक व्यक्ति ने आत्म हत्या का प्रयास किया। जिससे आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हरियाणा का रोहतक निवासी कांवड़ यात्रा के दौरान जल लेने हरिद्वार पहुंचा था। जैसे ही कांवड़िया ज्वालापुर पहुंचा तो उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पत्नी से झगड़े के दौरान परवीन नामक व्यक्ति ने चाकू से गला काटकर आत्म हत्या करने का प्रयास कर डाला ओर चाकू से अपना गला रेतने की कोशिश की। परवीन के गले पर हुए चाकू के वार से परवीन घायल हो गया। आसपास मौजूद कांवड़ियों द्वारा कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने उक्त व्यक्ति को बमुश्किल समझा बुझाकर प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी चिकित्सालय भिजवाया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि परवीन नामक व्यक्ति हरियाणा के रोहतक से कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचा था। लेकिन ज्वालापुर पहुंचते ही पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि उसने यह घातक कदम गृह क्लेश के चलते उठाया था। अगर पुलिस समय पर न पहुंचती तो उक्त व्यक्ति की जान भी जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *