संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर/हरिद्वार। हर की पौड़ी क्षेत्र शिव विश्राम ग्रह अपर रोड में कांवड़ यात्री की भेष में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने संज्ञान लिया है। चश्मे की दुकान पर सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उक्त मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक अन्य मामले में कांवड़ियों द्वारा ही कार में तोड़ोफ के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में पांच आरोपियों का चालान कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है। शिव भक्त कांवड़िये हरिद्वार हर की पौड़ी व अन्य घाटों स्थानों से गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की और जाने शुरू हो गए है। लेकिन इन कांवड़ियों के भेष में कुछ असमाजिक किस्म के उपद्रवी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जबसे कांवड़ यात्रा शुरू हुई है, तब से आए दिन कांवड़ियों के रूप में कुछ असमाजिक किस्म के उपद्रवियों ने जरा जरा सी बात पर लोगों के साथ अभद्रता गाड़ियों में तोड़फोड़ की आधा दर्जन वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार हर की पौड़ी व एक मामला कोतवाली मंगलौर का सामने आया है। जिसमें एक मामले में दो उपद्रवी कांवड़ियों के भेष में दो युवक एक चश्मा बेचने वाले की दुकान में तोड़फोड़ कर रहे है। बताया गया है कि दुकान से सामान लेने बेचने को लेकर दुकानदार व उपद्रवी कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया था। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने वायरल वीडियो में दुकान में तोड़फोड़ कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया था। बताते चले कि देर रात कुछ असमाजिक किस्म के उपद्रवी तत्व के कांवड़ियों ने स्कॉर्पियो कार की हल्की साइड लगने से कांवड़िए आक्रोशित हो गए तथा पहले उन्होंने कार सवार के साथ गाली गलौच की फिर मारपीट करने लगे। उत्तेजित कांवड़ियों ने स्कॉर्पियो कार में जमकर तोड़फोड़ की। किसी व्यक्ति द्वारा मामले की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया है कि हरियाणा के हिसार निवासी पालराम हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही पीड़ित की कार मंगलौर क्षेत्र में पहुंची तो पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार की हल्की साइड कांवड़ में लग गई। जिस कारण कुछ कांवड़िए उत्तेजित हो गए ओर कार में तोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने तीन आरोपितों लकी उर्फ लाखन पुत्र प्रकाश निवासी बलजीत नगर नई दिल्ली,चिराग पुत्र राहुल निवासी लोनी गाजियाबाद, व दिनेश पुत्र संतराम निवासी लोनी गाजियाबाद को सीसी टीवी कैमरे की फुटेज के द्वारा शिनाख्त कर गिरफ्तार कर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हरिद्वार हर की पौड़ी के मामले में एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया है कि मुकेश उर्फ झंडू, पुत्र ओमप्रकाश मुकेश उर्फ काना पुत्र ओमप्रकाश निवासी थाना सदर फतेहाबाद हरियाणा जो हर को पौड़ी स्थित एक चश्मा व्यापारी से कुछ सामान खरीदने को विवाद हो गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है तथा दोनों के विरुद्ध BNS की धारा 126, 135, 170 के तहत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया है। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा है किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस उपद्रव करने वाले उन सभी आरोपियों पर कार्यवाही करेगी और सबक सिखाएगी।
