संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य को अंजाम दे रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर कोतवाली पुलिस किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम को लेकर बेहद गंभीर है। रविवार को पुलिस ने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पुल पर कांवड़ियों से सुरक्षा की दृष्टिगत तोड़फोड़ मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के चलते कांवड़ियों से दर्जनों डंडों को जब्त किया है। मंगलौर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत कार्रवाई को अंजाम दिया है।
गौरतलब है कि सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। प्रतिवर्ष उत्तराखंड के हरिद्वार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा व मेला भी शुरू हो चुका हैं। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मंगलौर पुलिस सतर्कता व सुरक्षा में कोताही बरतने के मूड में नहीं है। इसी के चलते रविवार को मंगलौर गंगनहर पटरी मार्ग पर पुलिस ने पटरी पर से होकर जाने वाले कांवड़ियों से साथ लेकर चल रहे लाठी डंडों को जब्त किया है। मंगलौर क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार व अन्य पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मंगलौर गंगनहर पुल पर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु कांवड़ियों के द्वारा अवैध रूप से अपने साथ ले जा रहे लाठी डंडों को जब्त किया है। पुलिस ने सभी शिव भक्त कांवड़ियों को समझा बुझाकर व धार्मिक आस्थाओं का वास्ता देकर शांतिपूर्वक उनके गंतव्यों को रवाना किया गया। क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार का कहना है कि पुलिस ने आज सुरक्षा के दृष्टिगत कांवड़ियों से उन्हें समझा बुझाकर कर छः दर्जन से अधिक लाठी डंडों को जब्त किया है। उन्होंने कहां की मंगलौर पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को लेकर सतर्क है। यह कार्यवाही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गई है तथा आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
