संवाददाता: शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। ऑपरेशन कालनेमी के तहत मंगलौर पुलिस की कार्रवाई। इस दौरान पुलिस द्वारा एक बहरूपिए को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक कांवड़ यात्री के भेष ने कांवड़ मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है तथा आने जाने वाले कांवड़ियों व स्थानीय राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। पुलिस आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई चालान कर न्यायालय में किया पेश।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के महेश पुत्र मांगेराम निवासी नारसन खुर्द को ऑपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक युवक कांवड़ यात्रियों श्रद्धालुओं व आने जाने वाले राहगीरों से अभद्रता कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो कांवड़िए युवक को समझाने का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना। महेश पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगा तो पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महेश पुत्र मांगेराम नारसन हाईवे पर भेष बदलकर भोले की ड्रेस में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। तथा आने जाने वाले कावड़ियों व लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु व नहीं माना। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त युवक का नाम महेश पुत्र मांगेराम निवासी नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर हरिद्वार है जो की पहनावा बदलकर कावड़ मेला को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था निश्चित ही यदि उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार न किया जाता तो यह किसी बड़ी घटना को अंजाम दिला सकता था l
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*=================*
1- महेश पुत्र मांगेराम निवासी नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर
*पुलिस टीम*
*===========*
1- उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
2- कांस्टेबल पंकज चौधरी
3- कांस्टेबल 381 सुधीर
