संवाददाता शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर

मंगलौर/बहादराबाद। शनिवार को कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर कांवड़ियों को हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक बदलाव कर दिया। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हुए तो वहीं पथराव में एक पुलिस दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कांवड़ियों के भेष में उपद्रवियों को पुलिस ने दोड़ा लिया तथा पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन कावंड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान कांवड़ियों ने सरकारी गाड़ियों में भी तोड़ फोड़ की है।
गौरतलब है कि पवित्र कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। लेकिन कांवड़ियों के भेष में कुछ उपद्रवियों ने हरिद्वार जिले में कावड़ मार्ग पर आतंक मचाया हुआ। यह कुछ उपद्रवी किस्म के कांवड़ यात्री जरा जरा सी बात पर कभी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते है तो कभी ढाबों पर प्याज लहसुन के नाम पर आतंक मचा रहे है। कुछ उपद्रवी कांवड़ियों के द्वारा लोगों के साथ मारपीट के मामले भी सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामल जिले के बहादराबाद के टोल प्लाजा पर सामने आया है। जहां कांवड़ियों ने हाइवे पर बैठे हुए थे। टोल प्लाजा पर पहुंच बहादराबाद पुलिस ने कांवड़ियों को हाईवे पर से हटने के लिए कहा तो कावड़िये नाराज हो गए। कांवड़ियों ने इस बात पर पुलिस से नाराजगी जताई और रोड से हटने से मना कर दिया और पुलिस की साथ धक्का मुक्की व अभद्रता करने लगे तथा पुलिस कर्मियों पर पथराव करने लगे। उपद्रवियों ने सरकारी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। इस दौरान पुलिस द्वारा उपद्रवी कांवड़ियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर हलका बल प्रयोग करते हुए लाठियां ज़मीन पर फटकारी। पुलिस कार्रवाई से कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। सभी कांवड़िए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर अचानक उपद्रवियों द्वारा हुए पथराव में दरोगा करम सिंग के नाक पर एक पत्थर लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के ही एक अस्पताल में घायल अवस्था इलाज हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा टोल क्षेत्र में देर रात तक पुलिस बल तैनात रहा। इंस्पेक्टर बहादराबाद नरेश राठौड़ ने बताया है कि घटना में शामिल तीन उपद्रवियों वीरेंद्र पुत्र रविंदर,निवासी सुल्तानपुर बवाना,गोविंद पुत्र कृष्ण कुमार व एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। कांवड़ियों के हंगामे के बाद बहादराबाद पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर पैदल फ्लैग मार्च निकला। इस दौरान इंस्पेक्टर नरेश राठौर, एसएसआई प्रदीप राठौर,शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेंदर गंगवार व अन्य पुलिस तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *