मंगलौर। कांवड़ यात्रा के दौरान तय मानकों से ऊपर डीजे लाने वाले डीजे संचालकों पर हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने कार्यवाही की है। मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक वाहनों पर लगे डीजे मौके पर ही उतरवाए तथा कुछ डीजे संचालकों को पुलिस की सख्ती के करना अपना डीजे वापस ले जाने पड़े। पुलिस ने सभी डीजे संचालकों को एक फिर सख्त हिदायत दी है अगर डीजे तय मानकों व ऊंचे होंगे तो उन सभी डीजे संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे डीजे सिस्टम जब्त व सीज किए जाएंगे।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष चलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार की मंगलौर पुलिस पूरे एक्शन मोड में दिख रही हैं। पुलिस कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से संपन्न करने के लिए सख्त रूप अपने हुए। शुक्रवार को तय नियमों से ऊंची कावड़ को पुलिस ने मंगलौर कोतवाली में रखवाया है तो दूसरी तरफ ऊंचे डीजे साउंड पर भी नकेल कस रही हैं। इस बार डीजे साउंड सिस्टमों पर आपत्तिजनक व जातीय गीतों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है,बल्कि डीजे की ऊंचाई को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। मंगलौर कोतवाली पुलिस द्वारा नारसन बोर्डर पर डीजे सजी गाड़ियों को रोका जा रहा है। पुलिस ने गाड़ियों पर गलत तरीके से ऊंचे हाईट डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। पुलिस ने शनिवार को मंगलौर गुड मंडी में कांवड़ यात्रा पर कांवड़ियों द्वारा लाए गए गाड़ियों पर लगे डीजे साउंड पर कार्यवाही करते हुए तीन दर्जन से अधिक डीजे संचालकों कर पर कार्यवाही की है। मंगलौर क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार के नेतृत्व पुलिस ने तीस से अधिक वाहनों को रोककर मौके पर ही सिस्टम उतरवाए। वहीं क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार का कहना है कि कांवड़ मेला हर साल की तरह इस साल भी शांतिपूर्ण व मर्यादित रूप से संपन्न कराने हेतु मंगलौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया की मंगलौर क्षेत्र में तय मानकों से अधिक क्षमता वाले डीजे साउंड सिस्टमों पर पर कार्यवाही गई है। उन्होंने यह भी बताया हैं की आगे भी अगर कोई डीजे तय मानकों से ऊपर पाया जाता है तो पुलिस ऐसे डीजे लगे वाहनों व डीजे सिस्टमों को मौके पर ही जब्त व सीज करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *