संवाददाता: शमशुल कुरैशी दैनिक मंगलौर
मंगलौर। मंगलौर विधानसभा से विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने सूबे के मुख्यमंत्री के सभी दुकानों,होटलों, ढाबों रेस्टोरेंट पर नेम प्लेट लगाने व इन स्थानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को आधार कार्ड रखने के आदेश पर कड़ा एतराज़ जताया है। उन्होंने एक चैनल के माध्यम से अपने वक्तव्यों को बयां किया है।
गौरतलब है कि इसी महीने अगले हफ्ते से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। शासन प्रशासन पूरी ताक़त के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल पूरा कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश की उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर गंभीर है,तथा सरकार यात्रा के दौरान कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ना चाहती है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक तुगलकी फरमान जारी किया है। उत्तराखंड सरकार ने आदेश दिया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी होटल,ढाबों,रेस्टोरेंटों तथा मार्ग पर फड़ रेडी वालो को नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है। साथ सभी स्थानों पर काम करने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड साथ रखने का भी आदेश दिया है। बताते चले कि पूर्व के वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसी तरह का तुगलकी फरमान जारी किया था। जिसको उत्तर प्रदेश सरकार की काफी आलोचना हुई थी। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए इस आदेश को लेकर मंगलौर विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने कड़ा एतराज़ जताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हरिद्वार से कांवड़ यात्रा दशकों से चली आ रही है। हर साल लाखों कांवड़िए हरिद्वार से जल भरकर अपने अपने गंतव्यों की ओर शांति पूर्वक जाते है। कांवड़ मार्ग पर सैकड़ों होटल, ढाबे,रेस्टोरेंट फल की फड़ रेडियां लगी रहती है। उन्होंने कहा कि हमेशा मुस्लिम समुदाय कांवड़ यात्रा के दौरान अपना योगदान भी देता चला आ रहा है। कांवड़ यात्री हमेशा कांवड़ के दौरान मार्ग पर पड़ने वाले होटलों व ढाबों पर जलपान करते आ रहे है,कभी भी कोई फसाद लड़ाई झगड़ा देखने को नहीं मिला है। लेकिन पूर्व के सालों में देखने में आ रहा है कि सरकार के कई ऐसे आदेशों के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।
मंगलौर विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने कहां की सरकार अपनी नाकामी छुपाने को लेकर नए नए नियम बनाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहां की धामी सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान सभी होटल ढाबा व अन्य मार्ग पर पड़ने वाले खाद्य पदार्थ बेचने को आदेश दिया है कि सभी अपने अपने होटल ढाबों व कार्य स्थानों पर नेम प्लेट लगाए तथा मार्ग पर पड़ने वाले इन सभी जगहों पर काम करने वाले लोगो को अपना आधार कार्ड रखने का आदेश दिया है। जिसको मंगलौर विधायक ने गलत बताया है। वहीं काज़ी निजामुद्दीन ने कुछ दिन पूर्व हुई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की घटना पर भी खेद व्यक्त करते हुए कहां की प्राइवेट संगठनों द्वारा रेस्टोरेंट पर काम करने वाले कर्मचारी की पेंट खुलवाना एक बहुत बड़ा अपराध है तथा ऐसे करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
