संवाददाता : शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। करीब दो लाख की नकदी व लाखों रुपए के जेवरात की लूट की झूठी सूचना देने के आरोपी के विरुद्ध मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पुलिस एक्ट में चालान किया हैl पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो मामला झूठा निकला। लूट की सूचना झूठी देने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है। पारिवारिक मतभेद के चलते बनाया था लूट की झूठी चोरी का प्लान।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली पुलिस को प्रातः सूचना प्राप्त हुई थी कि मंगलोर क्षेत्र अंतर्गत आकाशदीप एनक्लेव फेस टू में एक घर में लूट हुई है। सूचना मिलने के दौरान पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए मैं फोर्स के मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मामले की गहनता से जांच तथा आसपास के सीसी टीवी कैमरे भी खंगाले गए। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कोई भी आपराधिक किस्म का कोई बदमाश घटनास्थल के पास नहीं पाया गया। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले आरोपित से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके परिवार से मतभेद के चलते घर में लाखों रुपए नकद तथा जेवरात की झूठी चोरी होने का प्लान बनाया था। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया है कि बहेड़ी रुहाना निवासी आशीष कुमार त्यागी जो कि अपने परिवार सहित मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप एनक्लेव फेस टू में अपना मकान बना कर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार रात अपने गांव गए थे घर में उनकी मां,पत्नी और बहन थी बताया कि बुधवार सुबह करीब तीन बजे उन्हें घर में कुछ सामान गिरने की आवाज आई तो उन्होंने उठकर देखा कि तीन बदमाश घर में घुस गए है। घर में मौजूद महिलाओं ने उनका विरोध किया तो उन्होंने महिलाओं से मारपीट कर डाली और आतंकित करते हुए घर में लगभग सवा दो लाख रुपये नगद, सोने व चांदी के आभूषण जिनकी कीमत तीस से पैंतीस लाख है लेकर फरार हो गए हैं ।उन्होंने बताया कि झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर चालान किया है।
