संवाददाता:शमशुल कुरैशी/दैनिक मंगलौर
मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई चोरी के आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। चोर बहुत शातिर किस्म का बताया गया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी चोर की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने कागज़ी कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है
जानकारी अनुसार अरविंद कुमार के द्वारा तीन दिन पहले खुद के घर से मोबाइल फोन व कम्प्यूटर उपकरणों के चोरी होने का मुकदमा अज्ञात चोर के विरुद्ध दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित अरविंद की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने भी चोर को जल्द गिरफ्तार करने में अपने मुखबिर तंत्र को लगाने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे भी खंगाले में लग गई थी। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया है कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अक्षय कुमार पुत्र देशराज निवासी झबरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया है अक्षय एक शातिर चोर है,उसने पीड़ित के घर से चुराए गए एक मोबाइल रेडमी फोन व अन्य कम्प्यूटर के उपकरण चुराए थे,उसी की निशादेही पर पुलिस ने सभी सामान को बरामद कर लिया है।
